दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी: फोर्ब्स

फोर्ब्स की रीयल-टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी $116.6 अरब की नेटवर्थ के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन और गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन व लैरी पेज को पीछे छोड़ा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।