दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स अरनॉल्ट ने अपनी उड़ानें ट्रैक होने के बाद बेचा अपना प्राइवेट जेट
एलएमवीएच के सीईओ और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट ने बताया है कि उनकी कंपनी ने अपना प्राइवेट जेट बेच दिया है क्योंकि कुछ लोग ट्विटर पर अकाउंट बनाकर उनकी फ्लाइट ट्रैक करने लगे थे। बकौल अरनॉल्ट, वह अब प्राइवेट जेट किराए पर लेते हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अरनॉल्ट की नेटवर्थ फिलहाल $137 बिलियन है।