एमेज़ॉन के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरन सेंशे व परिवार के साथ डिस्को थीम पार्टी के साथ नए साल का जश्न मनाया। जेफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, ''खुद की ग्रोथ पर ध्यान देने के लिए नया साल अच्छा समय है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''उत्सव मनाएं व आगे बढ़ें।''