दुनिया के पहले पूर्ण इलेक्ट्रिक व स्वायत्त कंटेनर शिप ने नॉर्वे में पूरी की अपनी पहली यात्रा

फर्टिलाइज़र मेकर यारा के स्वामित्व वाले दुनिया के पहले पूर्ण इलेक्ट्रिक और सेल्फ-स्टीयरिंग कंटेनर शिप ने हॉर्टन से ओस्लो (नॉर्वे) की अपनी पहली यात्रा पूरी कर ली है। बकौल यारा, 80 मीटर लंबा 'यारा बर्कलैंड' शिप अगले दो वर्षों में पूरी तरह स्वायत्त हो जाएगा और 2022 में परिचालन शुरू करेगा। यह शिप 1,000 टन/वर्ष कार्बन उत्सर्जन में कटौती करेगा।