दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। भारतीय सेना के फायर ऐंड फ्युरी कॉप्स ने कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि 19,061 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर पर सियाचिन सिग्नलर्स द्वारा सैटेलाइट के ज़रिए यह इंटरनेट सेवा शुरू की गई है। तस्वीरों पर एक यूज़र ने लिखा, "शानदार उपलब्धि।"