दुनिया के सबसे कम और सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची में 10 साल में कैसी रही है भारत की रैंकिंग?
ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल की 2023 के करप्शन परसेप्शंस इंडेक्स में भारत 93वें स्थान पर है। भारत 2022 में सूची में 85वें, 2021 में 85वें, 2020 में 86वें, 2019 में 80वें, 2018 में 78वें, 2017 में 81वें, 2016 में 79वें, 2015 में 76वें और 2014 में 85वें स्थान पर था। सूची में सोमालिया सबसे भ्रष्ट और डेनमार्क सबसे कम भ्रष्ट देश है।