inshorts

दुनिया के सबसे बड़े ज्ञात ट्राईसेराटॉप्स डायनासोर 'बिग जॉन' के अवशेष ₹58 करोड़ में बिके

एक अज्ञात अमेरिकी कलेक्टर ने जीवाश्म वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए सबसे बड़े ट्राईसेराटॉप्स डायनासोर 'बिग जॉन' के अवशेष को गुरुवार को पेरिस में हुई एक नीलामी में €6.65 मिलियन (₹58 करोड़) में खरीदा। 'बिग जॉन' का नाम उस ज़मीन के मालिक के नाम पर रखा गया था जहां उसके अवशेष मिले थे। इसे 6.6 करोड़ साल पुराना माना जाता है।