दुनिया के सबसे बेहतरीन 50 रेस्टोरेंट्स की सूची की गई जारी
ऐंटवर्प (बेल्जियम) में मंगलवार को 2021 के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन 50 रेस्टोरेंट्स की सूची जारी की गई। कोपेनहेगन (डेनमार्क) स्थित नोमा को इसमें पहला स्थान मिला है जिसके बाद वहीं का गेरानियम है जबकि स्पेन स्थित असादोर एक्सेबार्री तीसरे स्थान पर है। लीमा (पेरु) स्थित सेंट्रल चौथे जबकि बार्सिलोना (स्पेन) स्थित डिस्फ्रूटर सूची में पांचवें स्थान पर है।