वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल न होने वाली जीवनरक्षक दवाइयों समेत दुनिया की सबसे महंगी ₹16 करोड़ की कीमत वाली 'ज़ोल्गेंस्मा' पर जीएसटी छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा, "विलतेप्सो ड्रग्स को भी जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है...हमने जनहित वाले फैसले लिए हैं।"