inshorts

दुनिया के सबसे लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर ने की हैकिंग की पुष्टि, कहा- कोई भी पासवर्ड चोरी नहीं हुआ

दुनिया के सबसे लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर लास्टपास ने 2-हफ्ते पहले एक सिक्योरिटी ब्रीच होने की पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि एक अनाधिकृत पार्टी ने 'सोर्स कोड के कुछ पोर्शन्स लेने के साथ-साथ हमारी कुछ टेक्निकल इन्फॉर्मेशन ली'। बकौल कंपनी, इसके कोई सबूत नहीं हैं कि हैकर्स को लास्टपास के ग्राहकों का डेटा या पासवर्ड का एक्सेस मिला हो।