दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप ने ली पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर मौजूद ग्रह की पहली तस्वीर

नासा ने बताया है कि पहली बार खगोलविदों ने पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर ग्रह की तस्वीर लेने के लिए दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप 'जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप' का इस्तेमाल किया। टेलिस्कोप ने HIP 65426 b नामक एक्सोप्लेनेट की तस्वीर ली है। यह एक्सोप्लेनेट रहने योग्य नहीं है और इसका द्रव्यमान बृहस्पति से 6-12 गुना ज़्यादा है।