दुनिया जानती है पठानकोट, पुलवामा में आतंकी हमले करने वाले कहां से आते हैं: यूएन में भारत
भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लेकर कहा कि दुनिया जानती है कि 2008 में मुंबई, 2016 में पठानकोट और 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वाले अपराधी कहां से आते हैं। बकौल भारत, यह ‘निराशाजनक’ है कि इन ‘कायरतापूर्ण’ घटनाओं के लिए ज़िम्मेदार लोगों को अभी भी राज्य का समर्थन हासिल है।