राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "दुनिया ने एक महान शख्सियत को खो दिया।" उन्होंने लिखा, "एक युग बीत गया...जब वह 7 दशक से भी अधिक समय तक अपने लोगों की सेवा करती रहीं।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "महारानी का जीवन सिद्धांतों व कर्तव्यों को दर्शाता है।"