दुनिया बदल गई है, सीबीआई को भी बदल जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की ज़ब्ती, परीक्षण व उन्हें सुरक्षित रखने को लेकर जांच एजेंसियों को दिशानिर्देश जारी करने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है, "दुनिया बदल गई है और अब सीबीआई को भी बदलना चाहिए।" कोर्ट ने कहा कि उन्होंने सीबीआई की नियमावली देखी है और उसे अपडेट करने की ज़रूरत है।