रॉयटर्स के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि दुनिया कोविड-19 महामारी के अंत पर नहीं पहुंची है क्योंकि आगे कोविड-19 के और भी वैरिएंट सामने आएंगे। रॉयटर्स ने स्वामीनाथन के बयान को कोट करते हुआ लिखा, "हमने वायरस को फैलते और बदलते देखा है...इसलिए हम जानते हैं कि आगे और भी वैरिएंट आएंगे।"