दुनिया में 10 जनवरी को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक एकदिनी मामले दर्ज हुए: सरकार

केंद्र सरकार के मुताबिक, 159 देशों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और दुनिया में इसके सक्रिय मामलों की संख्या 4,49,07,560 हो गई है। बकौल सरकार, दुनिया में 10-जनवरी को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक एकदिनी मामले (31.59 लाख) दर्ज हुए और यूरोप के 8 देशों में पिछले 2 हफ्तों में केस दोगुने हो गए।