दुनिया के किन शहरों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली सबसे बढ़िया है?

थिंक टैंक ऑलिवर वाईमैन फोरम के एक नए अध्ययन के मुताबिक, सार्वजनिक मार्ग से दूरी, किफायती, काम करने के घंटे, भीड़ और कम्यूट स्पीड के लिहाज़ से दुनिया में सबसे बढ़िया सार्वजनिक परिवहन प्रणाली हॉन्ग-कॉन्ग की है। इसके बाद ज़्यूरिख, स्टॉकहोम, हेलसिंकी, ओस्लो, टोक्यो, पेरिस, बर्लिन और लंदन का स्थान है। वहीं, दिल्ली इस मामले में 35वें स्थान पर है।