दुनिया में कोविड-19 के मामलों में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि हो रही दर्ज: राज्यों से केंद्र
केंद्र ने शनिवार को राज्यों को नई एडवाइज़री में चेतावनी दी, "वैरिएंट ऑफ कंसर्न ओमीक्रॉन के प्रसार को देखते हुए दुनिया में फिलहाल कोविड-19 के मामलों में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हो रही है।" केंद्र ने राज्यों को फील्ड/अस्थाई अस्पताल बनाने और होम आइसोलेशन के मरीज़ों की निगरानी के लिए विशेष टीमें बनाने की सलाह दी है।