गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया में सबसे ज़्यादा बालों वाले परिवार की तस्वीर शेयर कर कहा है कि उन्हें कॉन्जेनिटल जनरलाइज़्ड हाइपरट्रिकोसिस (सीजीएच) नामक अत्यंत दुर्लभ जेनेटिक कंडीशन है। इस कंडीशन में चेहरे और शरीर पर अत्यधिक बाल होते हैं। मेक्सिको के इस गोमेज़ परिवार ने सीजीएच के लिए ज़िम्मेदार जीन को समझने में वैज्ञानिकों की मदद की है।