दुनिया हाल के वर्षों में सबसे बड़े सुरक्षा संकट का सामना कर रही है: यूक्रेन संकट पर यूएन

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने रूस-यूक्रेन संकट को लेकर कहा कि दुनिया हाल के वर्षों में वैश्विक शांति और सुरक्षा को लेकर सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा, "हम खूनखराबे के बिना..इस संकट को हल करने के सभी प्रयासों का पूरी तरह से समर्थन करते हैं...हम शांतिपूर्ण समाधान की तलाश से पीछे नहीं हटेंगे।’’