inshorts

दुनियाभर में अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने 17 वर्षीय मैक रदरफोर्ड

ब्रिटिश-बेल्जियन पायलट मैक रदरफोर्ड ने दुनियाभर में अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 17-वर्षीय रदरफोर्ड ने 23 मार्च को बुल्गारिया के सोफिया से रवाना होने के बाद 5 महाद्वीपों के 52 देशों से होते हुए उड़ान भरी। उन्होंने सिंगल इंजन वाले छोटे विमान से यह यात्रा पूरी की।