गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) के अनुसार, यूके निवासी ट्रैविस लडलो दुनियाभर में अकेले उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। 24,900 मील की यात्रा के बाद ट्यूग (नीदरलैंड्स) में उतरने के वक्त ट्रैविस 18-साल 150-दिन के थे। बतौर जीडब्ल्यूआर, "सिंगल इंजन वाले छोटे विमान का...संचालन करते हुए ट्रैविस को...खराब मौसम, अकेलेपन और थकान से जूझना पड़ा।"