दुनियाभर में अपने 19,700 कर्मचारियों को ₹3.5 लाख का बोनस देगी हर्मीज़: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की लग्ज़री डिज़ाइन कंपनी हर्मीज़ दुनियाभर में अपने 19,700 कर्मचारियों में से प्रत्येक को €4,000 (लगभग ₹3.5 लाख) का वार्षिक बोनस देगी। रिपोर्ट में कहा गया कि यह बोनस फरवरी के आखिर में दिया जाएगा। बकौल रिपोर्ट, इससे पहले कंपनी ने 2022 में फ्रांस में अपने कर्मचारियों के वेतन में 6% की बढ़ोतरी की थी।