दुनियाभर में कई यूज़र्स के लिए 12 घंटे से अधिक समय से डाउन है इंस्टाग्राम डायरेक्ट

दुनियाभर में कई यूज़र्स ने 12 घंटे से अधिक समय से इंस्टाग्राम डायरेक्ट के डाउन रहने की शिकायत की है। यूज़र्स को मंगलवार रात 8 बजे से समस्याएं आनी शुरू हुईं और कई यूज़र्स ने मेसेज नहीं भेज पाने की शिकायत की है। एक यूज़र ने ट्वीट किया, "12 घंटे हो गए हैं! इसे बहाल करने में कितना समय लगेगा?"