डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर के कई यूज़र्स ने गूगल की कई सेवाओं को चलाने में समस्या आने की शिकायत की है। एक X यूज़र ने बताया है कि गूगल सर्च ओपन करने पर उसे '502 एरर' मेसेज दिख रहा है। बकौल डाउनडिटेक्टर, भारत में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।