दुनियाभर में कई यूज़र्स के लिए डाउन हुआ स्लैक, वेबसाइट तक नहीं खोल पा रहे कुछ यूज़र्स

दुनियाभर में कई स्लैक यूज़र्स ने बताया है कि उन्हें पिछले कुछ घंटों से सर्विस से जुड़ने में समस्या आ रही है और मेसेज भेजने पर एरर दिख रहा है। कुछ यूज़र्स ने कहा कि वे स्लैक की वेबसाइट तक नहीं खोल पा रहे। स्लैक ने कहा, "हम...कनेक्टिविटी की समस्या से अवगत हैं...इसे...हल करने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं।"