inshorts

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 3,200 से अधिक मामले अब तक आए सामने: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मई-2022 के बाद से 48-देशों से मंकीपॉक्स के 3,200+ मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा कि व्यापक समुदाय में गहन निगरानी की आवश्यकता है। बकौल डब्ल्यूएचओ, "मंकीपॉक्स...का संक्रमण इसके लक्षण वाले...व्यक्ति के शारीरिक संपर्क में आने से हो...सकता है।"