दुबई के मैडम तुसाद में विराट कोहली के नए मोम के पुतले का हुआ अनावरण, तस्वीरें सामने आईं

दुबई के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के मोम के नए पुतले का अनावरण किया गया है। इसे भारत की नेवी ब्लू कलर की जर्सी पहनाई गई है। इससे पहले कोहली का मोम का पुतला 2018 में दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगाया गया था और लंदन में भी उनका मोम का पुतला है।