दुबई (यूएई) ने मंगलवार को भारतीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता खत्म करने की घोषणा की। दुबई एयरपोर्ट द्वारा जारी एडवाइज़री के अनुसार, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के यात्रियों के लिए दुबई में एंट्री करने से पहले अब आरटी-पीसार टेस्ट की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, दुबई पहुंचने पर यात्रियों को टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।