दुबई में 'अस्थिर' मौसम व लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र अलर्ट जारी किया गया है और बीच, सार्वजनिक पार्क व बाज़ार गुरुवार को अस्थाई रूप से बंद किए गए हैं। दुबई के एयरपोर्ट्स ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री जारी करते हुए उन्हें समय से एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। यूएई में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।