आईपीएल-2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) व राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान स्टेडियम में डेविड वॉर्नर की गैर-हाज़िरी पर एक फैन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्या वॉर्नर स्टेडियम में हैं...हमने उन्हें देखा नहीं।" एक अन्य ने वॉर्नर को ब्रेक लेकर दोबारा वापसी करने को कहा। वॉर्नर ने जवाब दिया, "दुर्भाग्यवश मैं (स्टेडियम में) दोबारा नहीं...रहूंगा लेकिन प्लीज़...सपोर्ट करते रहें।"