दुर्भाग्यपूर्ण: सीजेआई के लखीमपुर हिंसा पीड़ितों से मिलने संबंधी फर्ज़ी ट्वीट पर एससी

सुप्रीम कोर्ट ने एक मीडिया हाउस द्वारा किए उस ट्वीट पर नाराज़गी जताई है जिसमें गलत दावा किया गया था कि सीजेआई एन.वी. रमणा ने लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के परिजन से मुलाकात की है। कोर्ट ने इसे "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण" करार देते हुए कहा, "यह देखकर अफसोस है कि कोई...अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हद को पार कर रहा है।"