'दुर्लभ' 2,700 साल पुराना टॉयलेट इज़रायल के येरुशलम में मिला, जारी की गई तस्वीर

इज़रायली अधिकारियों ने बताया है कि पुरातत्वविदों को येरुशलम में 2,700 साल से अधिक पुराना एक टॉयलेट मिला है। इस खुदाई के डायरेक्टर के अनुसार, उस समय निजी शौचालय दुर्लभ लग्ज़री होते थे और अमीर लोगों के बंगलों में पाए जाते थे। यह शौचालय एक बंगले का हिस्सा रहे आयताकार कमरे में नक्काशी वाले चूने के पत्थर से निर्मित था।