दुर्लभ बीमारी के चलते हड्डियों में बदल रहीं 29-वर्षीय अमेरिकी शख्स की मांसपेशियां

न्यूयॉर्क के 29-वर्षीय शख्स जो सूच एक जेनेटिक डिसऑर्डर (आनुवंशिक विकार) से पीड़ित हैं जो धीरे-धीरे उनकी मांसपेशियों को हड्डी में बदल रहा है। उन्हें फाइब्रोडिस्प्लेशिया ऑसिफिकैंस प्रोग्रेसिवा या 'स्टोन मैन सिंड्रोम' है और वह चलने-फिरने की 95% क्षमता खो चुके हैं। बकौल सूच, उनकी बीमारी इतनी दुर्लभ है कि यह सिंड्रोम दुनियाभर में केवल 700 लोगों को हुआ है।