दुर्लभ मौसमी घटना में कनाडा की झील में दिखे बर्फ के हज़ारों गोले, वायरल हुईं तस्वीरें

कनाडा की मैनीटोबा झील में बने बर्फ के हज़ारों गोलों की परत की तस्वीरें-वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। वायरल तस्वीरों में दिखा आइस फॉर्मेशन एक दुर्लभ घटना है जो मौसम के अनुकूल होने पर होती है। ऐसा तब होता है जब शून्य से कम तापमान वाले पानी की तेज़ धाराओं में नरम बर्फ या बर्फ के क्रिस्टल फॉर्म होते हैं।