12-वर्षीय बच्चे द्वारा आलू के चिप्स खाते समय प्लास्टिक की एक छोटी सीटी निगलने के करीब सालभर बाद कोलकाता के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी में उसके फेफेड़ों से वह सीटी निकाली। एक डॉक्टर के अनुसार, बच्चा जब अपना मुंह खोलता तो सीटी की तेज़ आवाज़ आती थी। वह सांस लेने में दिक्कत आने पर भर्ती हुआ था।