दुर्लभ स्किन डिसऑर्डर के कारण यूके की महिला को अपने बच्चे से एलर्जी होने का पता चला
32-वर्षीय ब्रिटिश महिला ने बताया है कि गर्भावस्था से संबंधित एक दुर्लभ ऑटोइम्यून स्किन डिसऑर्डर के कारण उसे अपने ही बच्चे से एलर्जी हो गई है। बच्चे के जन्म के बाद महिला की त्वचा पर दर्द वाले फफोले और चकत्ते पड़ गए। बकौल रिपोर्ट्स, बेटे के डीएनए में मौजूद जीन के चलते महिला के शरीर में ऐसा हो रहा है।