दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के कुछ घंटे बाद ही बिहार में 30 वर्षीय दूल्हे की हुई मौत

भागलपुर (बिहार) में एक 30-वर्षीय युवक की शादी के कुछ देर बाद मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के कुछ घंटे बाद दूल्हा कुर्सी से गिर पड़ा जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे ने एक दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत की थी।