दुल्हन की यूपी में वरमाला के दौरान स्टेज पर हार्ट अटैक आने के बाद हुई मौत

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान स्टेज पर शिवांगी नामक दुल्हन अचानक बेहोश हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक आने से शिवांगी की मौत हुई। बकौल रिपोर्ट्स, शादी से 15-20 दिन पहले भी शिवांगी की तबीयत खराब हुई थी।