'दुल्हन' के रूप में 2 बार बेची गई एमपी की 17 वर्षीय किशोरी, कोटा में किया गया रेस्क्यू

कोटा (राजस्थान) बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने बताया है कि एमपी से अगवा एक 17-वर्षीय किशोरी को 'दुल्हन' के रूप में ₹5 लाख में 2-बार बेचा गया। अधिकारी के अनुसार, पहले पति की मौत के बाद उसकी दूसरी शादी कोटा में कराई गई थी। बकौल अधिकारी, ससुराल से भागी किशोरी को पुलिसकर्मियों ने रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू किया था।