राजस्थान के चित्तौड़गढ़ ज़िले में एक शादी में दुल्हन के पूर्व बॉयफ्रेंड ने उसके दूल्हे पर कथित तौर पर चाकू से कई बार हमला किया जिसका वीडियो सामने आया है। आरोपी ने मंच पर चढ़कर दुल्हन को गिफ्ट दिया और तस्वीर खिंचवाने के बाद दूल्हे से हाथ मिलाते हुए अचानक हमला कर दिया। घटना में दूल्हे को चोटें आई हैं।