रूस ने 'जासूसी चट्टान' (स्पाई रॉक) विकसित की है जिसमें दुश्मनों का पता लगाने के लिए एक छोटा सा कैमरा और कैटापिलर व्हील्स लगे हुए हैं। इस जासूसी चट्टान की तस्वीरें और वीडियो डेमन्सट्रेशन भी जारी किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के टीवी चैनल ने कहा, "अपनी स्थिति बदलने की क्षमता के कारण...यह युद्ध में काम आ सकती है।"