अमूल दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) आर.एस. सोढ़ी ने कहा है कि अमूल की फिलहाल दूध की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। बकौल सोढ़ी, फेडरेशन द्वारा अक्टूबर में खुदरा कीमत बढ़ाए जाने के बाद लागत में ज़्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाई थीं।