दूध को लेकर हुए झगड़े के बाद हरियाणा में दंपति ने ज़हर खाकर की आत्महत्या

गुरुग्राम (हरियाणा) में दूध को लेकर हुए झगड़े के बाद एक दंपति ने कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, पति के कथित तौर पर ज़हर खाने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई जिसकी खबर लगने पर पत्नी ने ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजन को सौंप दिए।