केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दूरदर्शन कार्यालय (लखनऊ) के परिसर में झाड़ू लगाते और कचरा उठाते दिखे। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “क्या आपने अब तक अपने घर या कार्यालय को साफ किया?” वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, “इससे भारत के करोड़ो बच्चों को नई दिशा मिलेगी।”