दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आयात पर निगरानी बढ़ाएगी सरकार: वैष्णव

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "चीन से अन्य देशों के ज़रिए भारत में होने वाले नेटवर्क उपकरणों के आयात पर निगरानी रखने पर काम किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आने वाली दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनियां अपने उपकरणों का निर्यात शुरू करने वाली हैं और भारत जल्द ही एक निर्यातक देश बनेगा।