दूल्हा-दुल्हन को तमिलनाडु में शादी में तोहफे के रूप में मिला पेट्रोल-डीज़ल; वीडियो आया सामने

तमिलनाडु के चेय्यूर कस्बे में दूल्हा-दुल्हन को शादी में तोहफे के रूप में पेट्रोल और डीज़ल दिया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन इस तोहफे को लेने के दौरान हंसते हुए देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि बीते 16 दिनों (बुधवार तक) में पेट्रोल और डीज़ल के दाम 14 बार बढ़ाए जा चुके हैं।