inshorts

दूल्हे ने गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए टाली अपनी शादी

गुजरात के तापी में प्रफुल्लभाई मोरे नामक शख्स ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपनी शादी टाल दी। मोरे ने कहा, “मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। आज (गुरुवार) सुबह मेरी शादी होनी थी लेकिन मैंने शादी का समय बदलवा कर इसे शाम में कर दिया। हमें शादी के लिए महाराष्ट्र जाना है।”