दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद पहली बार भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए यूएन प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश बुधवार को भारत की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे। इस साल जनवरी में अपना दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद से गुटेरेश की यह पहली भारत यात्रा है। यात्रा के दौरान गुटेरेश ताज होटल (मुंबई) में 26/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और आईआईटी मुंबई में एक भाषण भी देंगे।