यूपी में दूसरी जाति के शादीशुदा शख्स के साथ शादी करने वाली महिला की चाचा ने की हत्या

पुलिस के अनुसार, दूसरी जाति के शादीशुदा शख्स संग भागकर शादी करने वाली महिला की सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को उसके चाचा ने गला रेतकर हत्या की और हथियार संग थाने पहुंचकर सरेंडर किया। बकौल पुलिस, महिला 1 माह पहले चुपके से आकर अपने गांव में रह रही थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने उसके चाचा को ताने मारे थे।